गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का कन्फ्यूजन

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाते हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों से आज़ाद हुआ था। इस दिन देश को आज़ादी मिली, इसलिए इसे स्वतंत्रता दिवस कहते हैं। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, क्योंकि 1947 में पहली बार वहीं से झंडा फहराया गया था। ये आज़ादी मिलने का जश्न है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाते हैं। आज़ादी तो 1947 में मिल गई थी, लेकिन हमारा अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। संविधान लागू होने से भारत एक गणतंत्र बना, मतलब देश जनता द्वारा चुना जाएगा, राजा द्वारा नहीं चलेगा। इसलिए इसे गणतंत्र दिवस कहते हैं। इस दिन राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर झंडा फहराते हैं, परेड होती है।

सिंपल याद करने की ट्रिक – 15 अगस्त को हम आज़ाद हुए, 26 जनवरी को हम गणतंत्र बने। एक आज़ादी का दिन, दूसरा संविधान का दिन।

आपको किस वाले दिन का प्रोग्राम ज्यादा पसंद है, लाल किले वाला भाषण या कर्तव्य पथ वाली परेड?

Scroll to Top